विजयपुर एम्स में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और पैसे लेकर नौकरी देने के आरोपों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चयनित उम्मीदवारों व शिकायतों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। एम्स अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच जारी है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा।