गांदरबल में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें डीसी जतिन किशोर ने युवाओं से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप से युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और उद्योग से जुड़े कौशल मिलेंगे, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और करियर के बेहतर अवसर मिलेंगे।