बांदीपोरा जिले के चोंटवारी गांव को आजादी के बाद पहली बार सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 10.5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। विधायक निजामुद्दीन भट ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस सड़क से चोंटवारी के साथ आसपास के कई गांवों को भी सड़क संपर्क की सुविधा मिलेगी।