गांदरबल के डिग्री कॉलेज में जिला प्रशासन और पुलिस ने एसडीआरएफ, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग तथा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की। अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आम लोगों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना था।