पुलवामा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमर जान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 13 करोड़ से अधिक लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की।