बांदीपोरा के नदीहाल स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शहीद अब्दुल रशीद मीर मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल में चिट्टीबांडे वॉलीबॉल क्लब ने एनएच वॉलीबॉल क्लब, अरागाम को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सीआरपीएफ की 03 बटालियन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया जबकि फाइनल मुकाबले में कमांडेंट विमल पंवार और शहीद की पत्नी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।