बांदीपोरा में करोड़ों रुपये की लागत से बना इंडोर स्टेडियम तैयार होने के बावजूद अब तक आम लोगों और खिलाड़ियों के लिए नहीं खोला गया है। स्थानीय खिलाड़ियों और निवासियों ने प्रशासन से जल्द स्टेडियम का उद्घाटन कर उसे नियमित खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है।