एसपी ट्रैफिक मास्टर पोपसी ने कठुआ दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ संवेदनशील ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए, जहां सड़क सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर हादसों का खतरा कम करने के लिए सुरक्षा उपाय जल्द लागू करने का प्रयास किया जाएगा।