कठुआ के ड्रीमलैंड पार्क में वेस्ट पाकिस्तान शरणार्थी परिवारों की बैठक हुई, जिसमें 1947 के विस्थापन से जुड़े लंबित पुनर्वास मामलों पर चर्चा की गई। शरणार्थियों ने सरकार से लंबित मामलों के समाधान और जमीन के मालिकाना हक की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।