फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बनी में एनएचएम कर्मचारियों से मिले विधायक रामेश्वर सिंह, विधानसभा में मांगें उठाने का दिया भरोसा

बनी विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बुधवार को बनी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में प्रदर्शन कर रहे NHM कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना। विधायक ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि NHM कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को पहले भी विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया है और आगे भी कर्मचारियों की जायज़ मांगों को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें