उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे एक गहरा कुआं मिला है। प्रशासन ने शनिवार सुबह दो मंजिला मस्जिद को हटाने का काम शुरू किया था। यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर की गई थी।