इलाहाबाद में बांके बिहारी परिवार की तरफ से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पहले गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। अतरसुइया मोहल्ले से निकाली गई इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी महिलाओं एक साथ सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं।