आईएएस दिव्या मित्तल इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। उन्होंने करीब 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की। उनका इस्तीफा सोमवार को नियुक्ति विभाग को मिल गया। इसमें इस्तीफे के कारण पारिवारिक एवं निजी बताए गए हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी आईएएस अधिकारी ने कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दिया हो। पहले भी कई अफसर ऐसा कर चुके हैं। इनमें से कई बाद में सियासत में सक्रिय हो गए।