एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ और दूसरी ओर चक्रवात का खतरा! 15 नवंबर को यूपी, दिल्ली-NCR, राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। IMD ने कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवाती तूफान 'अकवान' का खतरा मंडरा रहा है। जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।