फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात 'अकवान' हुआ भयंकर, स्कूल बंद, 10 राज्यों में अलर्ट, यूपी में भी बदलेगा मौसम

Thu, 19 Nov 2026 10:26 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। 20 नवंबर को इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के बीच पहुंचने की आशंका है। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में तूफान का असर देखने को मिल सकता है। ओडिशा के छह जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को बारिश के आसार हैं। 23 नवंबर से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 19 से 21 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें