कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का सोमवार को औपचारिक रूप से विमोचन किया गया। इस मौके पर राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। इस दौरान नेताओं की मौजूदगी के साथ-साथ उनकी बैठने की व्यवस्था और आपसी मुलाकातों ने भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोरी।