फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 1000 से अधिक धावकों को पछाड़कर एनएलएफ हाफ मैराथन में ऊना के सतीश शर्मा विजेता

Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2024 01:54 PM IST

ऊना के मास्टर एथलीट सतीश शर्मा ने नंगल में एनएलएफ हाफ मैराथन में पहला स्थान प्राप्त किया है। सतीश शर्मा ने यह मुकाम हासिल करके जिला ऊना सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। बेहतर प्रदर्शन पर होनहार खिलाड़ी सतीश शर्मा का डीसी ऊना जतिन लाल ने स्वागत किया है। स्टेडियम नया नंगल पंजाब में हाल ही में आयोजित सातवीं एनएलएफ हाफ मैराथन 2024 में मदनपुर बसौली निवासी सतीश कुमार शर्मा ने 55 से 65 आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर के धावकों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। सतीश शर्मा के अनुसार इस उपलब्धि पर डीसी ऊना जतिन लाल ने स्वागत किया और बधाई दी। इस मैराथन में पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा से आए 1000 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें