जिला युवा कांग्रेस ऊना के अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में बस अड्डा ऊना में युवाओं ने एकत्रित होकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए नारेबाजी की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप रात को प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया।