फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: रोटरी चौक से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर बह रहा गंदा पानी, दुकानदार और राहगीर परेशान

ऊना। रोटरी चौक से मुख्य बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर इन दिनों गंदा पानी बहने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के बीच से वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानों के अंदर तक पहुंच रहे हैं। फेस्टिवल सीजन के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में सड़क पर बह रहा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। तस्वीर में भी सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा दिखाई दे रहा है, जबकि दोपहिया वाहन चालक इसी पानी के बीच से गुजर रहे हैं। प्रिन्स व गगन का कहना है कि जल्द नाली को ठीक का साफ करना चाहिए ताकी आनेजाने लोगों को निजात मिले। दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के कारण दुकान के बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है और वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे दुकानों के अंदर तक पहुंच रहे हैं। इससे सामान खराब होने के साथ ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए, ताकि फेस्टिवल सीजन में बाजार आने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें