फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अंब में एक ही रात दो मकानों में चोरी, खिड़कियां तोड़कर घरों में घुसे चोर

ऊना जिले के अंब नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों को निशाना बनाया। दोनों मकानों में रहने वाले परिवार पिछले दो-तीन दिनों से घरों से बाहर थे। सोमवार सुबह एक मकान में काम करने पहुंची महिला ने खिड़की टूटी हुई देखी, जिसके बाद आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने मकानों की खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दोनों घरों के परिवारों के कुछ दिनों से बाहर होने के कारण घटना का पता सोमवार सुबह चला। एक मकान में काम करने पहुंची महिला की नजर टूटी खिड़की पर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। दोनों मकानों से कितना सामान चोरी हुआ है और कुल कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। डीएसपी अनिल पटियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें