फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: धर्मसाल महंता स्कूल के भवन के लिए 2 करोड़ और खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपये देंगे विधायक बबलू

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मसाल महंता में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विधायक ने विद्यालय के विकास के लिए घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कुल 2 करोड़ 15 लाख रुपये देने का ऐलान किया। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने स्कूल भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये और खेल मैदान के विकास के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना और स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शर्मा, स्कूल स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति और विद्यार्थियों की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पंजाबी गीतों और हिमाचली नाटी की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में खूब रौनक लगाई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी उनके साथ नृत्य करने से खुद को रोक नहीं पाए। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं युवा कांग्रेस नेता स्वर्गीय सुमित शर्मा को भी याद किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष स्कूल के वार्षिक समारोह से पहले सुमित शर्मा का निधन हो गया था। विधायक ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। अपने संबोधन में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये और खेल मैदान के विकास के लिए 15 लाख रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें