ष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल चिंतपूर्णी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पत्रकारिता के महत्व, उसकी जिम्मेदारियों और समाज में मीडिया की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार अमन शर्मा और पत्रकार नीरज पराशर ने शिरकत की। स्कूली विद्यार्थियों ने पत्रकारों की भूमिका निभाते हुए उनसे विभिन्न सवाल पूछे। छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व और पत्रकारिता विषय पर अपने विचार स्पीच के माध्यम से प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रधानाचार्य अंकुश पंडित ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया।