चिंतपूर्णी थाना से कुछ ही दूरी पर भरवाईं में शिव मंदिर के नजदीक एक पीबी नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी ने एचपी नंबर की ऑल्टो कार को टक्कर मारी दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसा बुधवार रात साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। स्कॉर्पियो मुबारकपुर से भरवाईं की तरफ आ रही थी और ऑल्टो कार भरवाईं से किन्नू को जा रही थी। कार में सवार राजेश कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वन रक्षक राकेश कुमार के साथ अपने क्वाटर किन्नू जा रहा था और खुद गाड़ी चला रहा था। शिव मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार टक्कर के बाद पैरापिट से टकराकर सड़क पर रुक गई। अगर उक्त स्थान पर पैरापिट न होता तो कार नाले में जा गिरती। गाड़ियों की टक्कर के तुरंत बाद चिंतपूर्णी पुलिस थाना के एएसआई महेंदर सोनी, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।