फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में लाल सिंगी व कोटला कलां में नशे पर चोट के लिए छेड़ा हर घर दस्तक अभियान

Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 06:25 PM IST

नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत ग्राम पंचायत लाल सिंगी और कोटला कलां में नशे पर चोट के लिए हर घर दस्तक अभियान छेड़ा गया है। इसमें युवाओं को नशे से बचाने तथा उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने को लेकर प्रयास किए गए। अभियान के तहत सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने अभिभावकों व ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा लोगों से आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया। इसी कड़ी में सभी स्कूल, कॉलेज व आईटीआई संस्थान नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा की अगर किसी को नशा मुक्ति से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें