फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: सपोरी पंचायत में भाजपा के 18 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक बबलू ने किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की सपोरी पंचायत में भाजपा से जुड़े लगभग 18 परिवारों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया है। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार जताया। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाना और जनता के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की प्रगति के लिए सभी को जनसेवा के संकल्प के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए सभी परिवारों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें