फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: विधायक विवेक शर्मा ने बड़वार में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने राजकीय उच्च विद्यालय बड़वार में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनके खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर विवेक शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी सहायक होती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें