फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चिंतपूर्णी में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

चिंतपूर्णी में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने का संभावित कारण पटाखे चलाना हो सकता है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल के आसपास काफी संख्या में दुकानें मौजूद हैं। ऐसे में यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदार भी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने इस रास्ते में लंबे समय से पड़े कूड़े के ढेर को लेकर पंचायत के रवैये पर नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि रास्ते में जमा कूड़ा न केवल गंदगी फैला रहा है, बल्कि इस तरह की घटनाओं के चलते आग लगने का खतरा भी बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें