फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में मंत्री जगत सिंह नेगी के पुतले को लेकर पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, सड़क पर हुआ विरोध प्रदर्शन

मंत्री जगत सिंह नेगी की भारतीय सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने ऊना के रोटरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। पुतला जलाने के दौरान पुलिस और भाजयुमो पदाधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, पुतले में आग लगने के बाद पुलिस जवान उसे लेकर नेशनल हाईवे की दूसरी ओर पहुंचे और सड़क पर फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जले हुए पुतले को फिर से उठाया और विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से भारतीय सेना के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की और अपना विरोध दर्ज करवाया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा, जिला अध्यक्ष रजत राणा, भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें