डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में जूनियर विंग (नर्सरी से दूसरी कक्षा तक) के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री कुलदीप चंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर अभिभावकों का तिलक लगाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण शर्मा एवं मुख्य अतिथि कुलदीप चंद शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।