फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अंब में वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंक ग्राहकों को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके

बैंकिंग सेवाओं के बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल के बीच ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाने और सुरक्षित लेनदेन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऊना जिले के अम्ब में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारियों ने बैंक ग्राहकों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, री-केवाईसी अभियान 2026 और वित्तीय जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पांच बैंकों के अधिकारियों और ग्राहकों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय किन सावधानियों को अपनाना जरूरी है, ताकि ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचा जा सके। शिविर में आरबीआई अधिकारियों ने री-केवाईसी अभियान 2026 की जानकारी देते हुए बैंक खातों में ग्राहक पहचान संबंधी जानकारी को समय पर अपडेट रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और पीएम सूर्य घर योजना के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इन योजनाओं के उद्देश्य और उनसे मिलने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम बैंक ग्राहकों में वित्तीय समझ बढ़ाना, डिजिटल बैंकिंग के प्रति विश्वास मजबूत करना और साइबर ठगी के मामलों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें