विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर धर्मपुर स्थित पड़ाव में मैकेनिकल मार्केट की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सबसे पहले भगवान की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे के आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। मैकेनिकल मार्केट के सभी दुकानदारों और स्थानीय लोगों के सहयोग से हर साल भंडारे की व्यवस्था की जाती है। धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस आयोजन में रोशन लाल, राजू सोफत, सोनू वालिया, दिनेश नैयर, विजय, रूपराम, राम कुमार, कमल, तनिष सोफत, अंकुश, गुरदयाल, मुकेश सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया। वहीं, मंगलवार को धर्मपुर बाजार में व्यापार मंडल की ओर से अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां भी की जा रही हैं।