फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को ताले वाला मुख्यमंत्री बताया

सोलन। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिले के अर्की में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदद्र सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री को ताले वाला मुख्यमंत्री बताया। ठाकुर ने संस्थानों को बंद करने और चुनावी गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसे जनता ताले वाला मुख्यमंत्री कह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही पिछली भाजपा सरकार की ओर से खोले गए लगभग ढाई हजार संस्थानों पर ताले लगा दिए। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना घर मानते हैं और प्रदेश का विकास केंद्र सरकार के पैसों से हो रहा है। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक का उदाहरण दिया, जिसमें बुजुर्गों की पेंशन आयु 80 से घटाकर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया गया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और अधूरी गारंटियों से परेशान है। जनता ने इस सरकार को हटाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें