फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: एसडीएम ने तेजस्विनी फिट गर्ल कार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इनर व्हील डिस्ट्रीक 308 की ओर से शनिवार को तेजस्विनी फिट गर्ल कार रैली का आयोजन किया गया। इस तेजस्विनी फिट गर्ल कार रैली को एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करके धर्मपुर स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिस्ट्रीक अध्यक्ष किरण जैन की अगुवाई में रैली रवाना हुई। इस दौरान प्रधान रचना टंडन, दिव्या जैन, मधु घई, रीटा टंडन और रूबी गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी के अनुसार इनर व्हील डिस्ट्रीक 308 की ओर से महिला सशक्तीकरण को मजबूत करने और प्रेरित करने का उद्देश्य रखा गया है। कार रैली कसौली से अमृतसर तक जाएगी। धर्मपुर, जाबली, पंचकूला, मोहाली और रूपनगर में कार रैली का इनर व्हील क्लब के लोग स्वागत करेंगे। इनर व्हील की ओर से धर्मपुर स्कूल की स्कूली स्पोर्ट्स छात्राओं को स्पोर्ट्स किट वितरित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें