फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल; अगले पांच दिन बारिश के आसार

जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आसमान में बादल देखकर जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक भी जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले दिन के समय तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम बदलने और आसमान में बादल छाने से फिर से ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में जिले के लोगों को अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें