फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: शालाघाट के अर्जुन खेल मैदान में शुरू हुआ धर्मपाल मेमोरियल कप, 32 टीमें ले रही हैं भाग

शालाघाट के कोटली ग्राउंड में धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि धर्मपाल ठाकुर का नाम प्रदेश के उन राजनेताओं में दर्ज है जो विकास के लिए जाने जाते हैं उन्होंने कहा कि धर्मपाल ठाकुर ने न केवल क्षेत्र के लिए विकास किया बल्कि उन्होंने खेलो के लिए युवाओं को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने सभी युवाओं से खेल को खेल की भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उधर क्रिकेट मेमोरियल के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिनों तक चलने वाले चौथे संस्करण टूर्नामेंट का समापन 22 नवंबर को किया जाएगा । उन्होंने बताया कि पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट में करीब 32 टीमें भाग ले रही हैं खास बात यह है कि प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र अर्की की टीमें ही भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि फाइनल विजेता को 55555 रुपये के साथ ट्राफी और उपविजेता को 33333 रुपये ट्रॉफी के साथ दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें