फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू जयंती पर सोलन में रक्तदान शिविर, पुलिस कर्मियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नेहरू जयंती के अवसर पर सोलन हेल्पिंग सोसायटी की ओर से पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में स्थानीय युवाओं और पुलिस कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जानकारी के अनुसार, शिविर में अब तक करीब सात लोग रक्तदान कर चुके हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की टीम रक्त संग्रहण का कार्य कर रही है। इस शिविर में पुराने उपायुक्त कार्यालय स्थित लाइब्रेरी में आने वाले युवाओं के साथ ट्रैफिक पुलिस और महिला थाना के कर्मचारी भी शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, शिविर शाम चार बजे तक चलेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें पहुंचकर रक्तदान कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें