अर्की के शालाघाट मैदान में चल रही स्वर्गीय धर्मपाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। आज का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला सौरभ इलेवन और बलग्याणे इलेवन के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में सौरभ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 106 रन बनाए और बलग्याणे इलेवन के सामने जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा है। अब बलग्याणे इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले को लेकर मैदान में क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह बना हुआ है। दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है। इससे पहले बीते कल बनिया देवी और अंबिका इलेवन बथालंग की टीमों ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह है।