धर्मपुर (सोलन) कसौली पर्यटन क्षेत्र में वीकेंड पर भारी जाम की स्थिति बनी। कसौली में वीकेंड पर बाहरी राज्य से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक वाहन पहुंचे, जिससे छावनी की मल्टीपर्पज पार्किंग फुल हो गई। छावनी परिषद के कर्मचारियों ने बैरियर पर वाहनों को रोक दिया। इस कारण जाम कसौली रिसॉर्ट तक व किम्मूघाट से गढ़खल तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को भी कसौली तक पैदल पहुंचना पड़ा। बाहरी राज्य के पर्यटकों की ओर से सड़कों पर भी अवैध रूप कर अपने वाहन पार्क कर धर्मपुर से कसौली तक होटलों में पार्किंग फुल होने से जगह-जगह सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।