फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नालागढ़ में 22 करोड़ की पेयजल योजना की लाइन फिर लीक, स्थायी समाधान पर उठे सवाल

नालागढ़ में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नई पेयजल योजना की राइजिंग मेन लाइन में लीकेज की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक स्थान पर मरम्मत के बाद कुछ ही दूरी पर दोबारा पानी का रिसाव शुरू होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। फ्रेंड्स कॉलोनी में राइजिंग मेन लाइन की पहले लीकेज की मरम्मत किए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि करीब 10 मीटर की दूरी पर फिर से लीकेज शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शुरुआत में पानी का रिसाव कम था, लेकिन पिछले दो दिनों से स्थिति बिगड़ गई है और बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है। लाइन में लीकेज के कारण लगातार पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पैदल चलने वाले लोगों पर वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क पर जमा गंदे पानी के छींटे पड़ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को भी इस स्थान से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई पेयजल योजना की लाइन में बार-बार अलग-अलग जगह लीकेज सामने आ रही है। एक जगह समस्या ठीक होने के बाद दूसरी जगह पानी निकलने लगता है। इससे लोगों के बीच योजना की पाइपलाइन की गुणवत्ता और मरम्मत व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जब भी विभाग के अधिकारियों से लीकेज को लेकर बात की जाती है तो उन्हें बताया जाता है कि लाइन की टेस्टिंग चल रही है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह टेस्टिंग कब तक जारी रहेगी और लाइन की लीकेज का स्थायी समाधान कब किया जाएगा। लोगों का कहना है कि यदि नई योजना की पाइपलाइन में लगातार लीकेज हो रही है तो विभाग को समस्या के मूल कारण का पता लगाकर उसका स्थायी समाधान करना चाहिए। फिलहाल फ्रेंड्स कॉलोनी में दोबारा शुरू हुई लीकेज से सड़क पर पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विभाग जल्द मौके पर पहुंचकर समस्या को दूर करेगा, ताकि पेयजल की बर्बादी के साथ राहगीरों की परेशानी भी खत्म हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें