फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: एरियर और महंगाई भत्ते के भुगतान के आदेश पर पेंशनर्स ने हाईकोर्ट का जताया आभार

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक मंगलवार को नालागढ़ में विजय जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा पेंशनरों को एरियर और महंगाई भत्ते का भुगतान करने के आदेश देने पर न्यायालय का आभार व्यक्त किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सभी पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किए गए। इस मौके पर संघ के सदस्यों ने पेंशनरों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक को न खोलें, क्योंकि ऐसा करने से बैंक खाते से पैसे कटने का खतरा हो सकता है। बैठक में सरकार से पेंशनरों की अन्य लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर धर्मचंद, मुरली गुप्ता, महिंद्र सिंह, भगत सिंह, चमन लाल, आरसी भल्ला सहित अनेक पेंशनर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें