फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कंडाघाट में पांच दिवसीय निपुण भारत प्रशिक्षण संपन्न, 75 स्कूलों के शिक्षकों ने सीखे रोचक शिक्षण के गुर

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय क्षमता निर्माण तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में शिक्षा खंड कंडाघाट के करीब 75 विद्यालयों के प्राथमिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी डॉ. रतन सिंह वर्मा और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसके सफल संचालन में खंड संसाधन समन्वयक केंद्र (बीआरसीसी) कार्यालय से निशा ठाकुर, भूमि दत्त और राउवमावि कंडाघाट के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संयोजक का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें