फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के बसाल में घासनियों में लगी आग, हजारों रुपये का घास जलकर राख

सर्दियों के दौरान प्रदेश में जगह-जगह आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। घरों और दुकानों के साथ-साथ जंगलों व घासनियों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। शहर के साथ लगते बसाल क्षेत्र में सड़क के समीप खाली पड़ी घासनियों में आग लग गई। आग लगने से यहां हजारों रुपये का घास जलकर राख हो गया। इन दिनों क्षेत्र में घास काटने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पशुओं के लिए सर्दियों के दौरान इस्तेमाल होने वाले घास को एकत्रित किया था, लेकिन आग की घटना से काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी है, वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में सूखी घास और वनस्पति के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है। आग की घटनाओं को देखते हुए लोगों को घासनियों, जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से नुकसान को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें