फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में 17 नवंबर से कांग्रेस का ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान, पंचायतों में जाकर लोगों को करेगी जागरूक

कांग्रेस पार्टी जिले में 17 नवंबर से ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता पंचायतों में जाकर लोगों को उनके मतदान के अधिकार और वोट की सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। यह जानकारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ऑब्जर्वर कमल कांत शर्मा ने सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। कमल कांत शर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों और पंचायतों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि पार्टी के आरोपों के अनुसार देश के कई राज्यों में मतदाता सूचियों से लोगों के नाम जबरन हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी तय करेगी कि अभियान के तहत कौन-कौन से पदाधिकारी और कार्यकर्ता फील्ड में जाएंगे। इसके बाद उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी। कांग्रेस का यह अभियान 17 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा। पार्टी का उद्देश्य लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करना और मतदाता सूची में अपने नाम की स्थिति जांचने के लिए प्रेरित करना है। कमल कांत शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर अभियान की तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ता पंचायतों में पहुंचकर लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें