फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: बसाल के दो दिवसीय मेले में स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, पहाड़ी नाटी और भांगड़े पर झूमे लोग

शहर के वार्ड नंबर-17 बसाल में आयोजित दो दिवसीय मेले में स्कूली बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मेले में आसपास के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर मुख्य अतिथि सहित मेले में पहुंचे लोगों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगड़ा और हिंदी गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति के साथ विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक ने मेले के माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। मेले में स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने पारंपरिक पहाड़ी नाटी के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाई, वहीं पंजाबी भांगड़े और हिंदी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की उपस्थित लोगों ने सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। मेले के दौरान स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। ये मुकाबले देर शाम तक जारी रहेंगे। मेला कमेटी की ओर से प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक मेलजोल को बढ़ावा देना भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें