फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: यशवंत विहार कॉलोनी में नाले का पानी घरों की बेसमेंट में घुसा

नगर परिषद के वार्ड नंबर दो की यशवंत विहार कॉलोनी में रविवार को हुई भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क और ग्रीन एरिया से बहकर आया पानी कॉलोनी में घुस गया। इसके चलते निर्माणाधीन घरों की बेसमेंट में भी पानी पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी में बना नाला क्षतिग्रस्त है। बरसात के दौरान नाले की स्थिति के कारण पानी के बहाव में बाधा आती है और पानी सड़क व आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगता है। रविवार को भी भारी बारिश के बाद यही स्थिति सामने आई। पानी कॉलोनी में पहुंचने के साथ कई निर्माणाधीन घरों की बेसमेंट में घुस गया। लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त नाले की समस्या के बारे में नगर परिषद को पहले ही अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बारिश होने पर हर बार जलभराव की स्थिति बनने से स्थानीय निवासियों में रोष है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि क्षतिग्रस्त नाले की जल्द मरम्मत करवाई जाए। इसके साथ ही पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के दौरान सड़क, ग्रीन एरिया और घरों की बेसमेंट में पानी न घुसे। लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें