फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नाहन में विद्युत सुधार कार्यों में आएगी तेजी, 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा काम

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चल रहे कार्यों में अब तेजी आएगी। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को 31 दिसंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में बिजली की बढ़ती मांग, ओवरलोडिंग और वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए आरडीएसएस और वर्ल्ड बैंक के तहत करोड़ों रुपये के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 153 करोड़ के टेंडर आरडीएसएस में हुआ है। इसके तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र में 245 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा विश्व बैंक के तहत नाहन में 103 ट्रांस्फार्मर लगाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 33 केवी के नए सबस्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। अजय सोलंकी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करने वाली कंपनियों और ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। विधायक ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर, सबस्टेशन और अन्य विद्युत सुधार कार्य पूरे होने के बाद नाहन विधानसभा क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या कम होने के साथ बार-बार होने वाले बिजली कटों से भी उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें