फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: सैनवाला स्कूल में विद्यार्थी सीख रहे पारंपरिक हस्तशिल्प, चार कलाओं का ले रहे प्रशिक्षण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को भी विद्यार्थियों में पारंपरिक हस्तशिल्प सीखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी चार अलग-अलग हस्तशिल्प विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखार रहे हैं। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केंद्र (एचएससी), कुल्लू की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चार मास्टर शिल्पकार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। संयोगिता ठाकुर मिनिएचर पेंटिंग, सुमन हैंड निटिंग, पुनीत क्ले आर्ट और अंजना पाइन नीडल क्राफ्ट की बारीकियां सिखा रही हैं। कार्यशाला में विद्यार्थी लघु चित्रकला की पारंपरिक तकनीकें सीख रहे हैं। इसके साथ ही ऊन से बुनाई, मिट्टी से सजावटी वस्तुएं बनाने और चीड़ की पत्तियों से उपयोगी उत्पाद तैयार करने का हुनर भी सीख रहे हैं। मास्टर शिल्पकार विद्यार्थियों को प्रत्येक कला की बारीकियों से परिचित करवा रहे हैं और उन्हें स्वयं अपने हाथों से कलाकृतियां तैयार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान और स्टाफ की ओर से आयोजन में विशेष सहयोग दिया जा रहा है। वहीं, हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू के एलडीसी पंकज सहित अन्य कर्मचारी कार्यक्रम के समन्वय और व्यवस्थाओं में योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 26 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प से जोड़ना और इन कलाओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक कला और शिल्प को करीब से समझने तथा उन्हें स्वयं तैयार करने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें