फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: गिरिपार में अदरक की फसल बीमारी की चपेट में, किसानों की बढ़ी चिंता

गिरिपार क्षेत्र की कई पंचायतों में अदरक की फसल बीमारी की चपेट में आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बाउनल काकोग, माइना, गनोग, रजाना और उंगर समेत अन्य गांवों में अदरक के पत्ते पीले पड़ने के साथ सूख रहे हैं। टहनियां भी कमजोर हो रही हैं। फसल खराब होने की आशंका के चलते कुछ किसानों ने अदरक की खोदाई शुरू कर दी है। मोहतू गांव के किसान दुर्गा राम, नंद लाल और माम चंद तथा काकोग के राम सिंह और जगिया राम ने बताया कि गिरिपार में अदरक प्रमुख फसल है। कई परिवारों की सालभर की आय इसी फसल पर निर्भर रहती है। किसानों के अनुसार प्रत्येक परिवार एक से दो बीघा भूमि में अदरक की खेती करता है। फसल में बीमारी फैलने से उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। जानकारी मिलने के बाद वीरवार को कृषि विभाग की टीम ने काकोग गांव का दौरा कर प्रभावित फसल का निरीक्षण किया। टीम में कृषि उपनिदेशक डॉ. साहब सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल, आत्मा परियोजना अधिकारी डॉ. नवनीत और संगड़ाह खंड के एसएमएस विवेक शामिल रहे। टीम ने निरीक्षण के बाद किसानों को दवाई का छिड़काव करने की सलाह दी। कृषि उपनिदेशक डॉ. साहब सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव और लगातार बादल रहने के कारण फसल में यह समस्या सामने आई है। किसानों को आवश्यक दवाई का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि अदरक की गांठ फिलहाल ठीक है और छिड़काव के बाद फसल में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें