फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में बेसहारा पशुओं को सुरक्षित ठिकाना, 42 गोवंश को कोटला बड़ोग गोशाला भेजा

शहर की सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। मंगलवार को 20 पशुओं को सुरक्षित ठिकाना देने के लिए कोटला बड़ोग गोशाला भेजा गया। इससे पहले भी 22 पशुओं को गोशाला में शिफ्ट किया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 42 पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाया गया है। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पशुओं को गोशाला भेजने से पहले पशु चिकित्सक ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से आश्रय स्थल तक पहुंचाया जा सके। विधायक अजय सोलंकी ने पशुपालकों को चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुओं की उचित देखभाल करना मालिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को लावारिस न छोड़ें और शहर को स्वच्छ तथा व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पशुओं की जिम्मेदारी से देखभाल करना जरूरी है। नाहन शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए भी जल्द नसबंदी अभियान शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठाना है। प्रशासन और संबंधित विभागों के प्रयासों से बेसहारा पशुओं की समस्या को कम करने की उम्मीद है। हालांकि, इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पशुपालकों की भागीदारी भी जरूरी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें