फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन :वाल्मीकि समाज की शोभायात्रा का स्वागत करेगा सिख समाज

नाहन। मोहल्ला गोविंदगढ़ से वाल्मीकि समाज की धार्मिक शोभायात्रा गुजरने पर सिख समाज उसका स्वागत करेगा। समझौता कमेटी के सदस्य गुरुविंद्र सिंह ने कहा कि गत दिनों हुए घटनाक्रम के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से दोनों समाजों के बीच आपसी समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के रूट को लेकर जिला प्रशासन ने फैसला लिया है। इसके बावजूद यदि शोभायात्रा मोहल्ला गोविंदगढ़ से होकर गुजरती है तो सिख समाज की ओर से उसका स्वागत किया जाएगा। गुरुद्वारा दशमेश आस्थान नाहन में भी शोभायात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को मोहल्ला गोविंदगढ़ के समीप दो गुटों के बीच हिंसक घटना हुई थी। इसमें पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। शनिवार को जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें